पेपर लीक धरने में किरोड़ीलाल मीणा को मिला कांग्रेस विधायक हरीश मीणा का साथ, सियासी पारा तेज
जयपुर। पिछले चार दिनों से पेपरलीक के ख्रिलाफ डां किरोडी लाल मीणा युवाओं के साथ धरने पर बैठे हुए हैं। आज इस धरने में सरकार के ही विधायक हरीश चौधरी किरोडीलाल मीणा से मिलने आये। हरीश चौधरी जो कि पायलट समर्थक माने जाते हैं और पिछले काफी दिनों से खुद की ही सरकार को घेरने में लगे हैं। कांग्रेस विधायक हरीश मीणा ने किरोड़ी के धरना स्थल पर पहुंकर उन्हें युवाओं के मुद्दे पर समर्थन देने की घोषणा कर दी। जैसे ही हरीश मीणा किरोड़ी के धरना स्थल पर पहुंचने तो कई राजनीतिक कयास शुरू हो गये हैं।
कांग्रेस विधायक ने धरना स्थल पर पहुंचकर कि मैं इन युवाओं के साथ हूं। और युवाओं के हक की बात उठाता रहुंगा। वहीं, सांसद किरोड़ी लाल ने हरीश मीणा से कहा कि सचिन पायलट ने भी यही कहा था कि वे भी युवाओं के साथ हैं तो उन्हें भी यहां बुलाईये फिर हम तीनों साथ चलेंगे।
विधायक हरीश मीणा ने कहा- मैं और किरोड़ी लाल मीणा दोनों मिलकर हमारे प्रदेश को न्याय दिलाएंगे। जो इनको करना है ये करेंगे, जो मुझे करना है मैं करूंगा। हम युवाओं के बिना अधूरे हैं। आप हमारे बिना अधूरे हैं। आप हमारे अनुभव का फायदा लीजिए। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना है उस पर सभी पार्टियां एक है कुछ चीजों पर हमको एक रहना पड़ेगा जब पार्टी की बात आएगी पार्टी तब कर लेंगे। लेकिन आज पार्टी की नहीं युवाओं के हक की बात है।