"200" रन बनाने के बाद भी तीन मैच नहीं खेलने वाले सवाल पर किशन ने रोहित को दिया मजेदार जबाव
जयपुर। बुधवार को गिल ने अपना पहला वनडे दोहरा शतक जमाया। गिल सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले पहले खिलाडी बन गये हैं। गिल ने 208 रन बनाए और 50 ओवर के प्रारूप में दोहरे शतक तक पहुंचने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा, वह दोहरा स्कोर करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने, यह रिकॉर्ड पहले भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन के पास था।
मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने गिल और ईशान का इंटरव्यू लिया। बीसीसीआई टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, रोहित को गिल और किशन के साथ बातचीत करते हुए देखा गया, जहां भारतीय कप्तान ने कहा, "ईशान आपने 200 बनाने के बाद तीन मैच नहीं खेले।
जिस पर ईशान ने जवाब दिया, "भइया कप्तान तो आप थे, आप ही ने हटा दिया। इशान की इस प्रतिक्रिया पर रोहित और गिल दोनों हसंने लगे।
बता दें कि इशान ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में अपना पहला वनडे दोहरा शतक जड़ा था। हालाँकि, वह श्रीलंका के खिलाफ पूरी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बेंच पर थे, जहाँ भारत ने अंततः 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
बता दें कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में, भारत ने 350 रनों का लक्ष्य दिया। इस स्कोरकार्ड में गिल कके दोहरे शतक के अलावा बल्लेबाज का अधिकतम स्कोर 34 रन था। भारत ने अंतिम ओवर में रोमांच जीत दर्ज की थी।