जयपुर। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये ताजे आंकडों के मुताबिक भारत में रविवार को पिछले सप्ताह में कोरोना संक्रमितों में 15% की गिरावट देखेने को मिली है। यह गिरावट पिछले छह महीने में सबसे अधिक है। वहीं देश में सबसे ज्यादा कोरोना केस आने वाले राज्य केरल में 21% की गिरावट दर्ज की गई है।
ताजे आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह यानि की 13-19 सितंबर के बीच भारत में कुल 2.14 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए। वहीं इससे पहले सप्ताह की बात करें तो उसमें कुल 2.51 लाख कोरोना केस सामने आये थे। इस प्रकार पिछले 27 सप्ताहों में की तुलना में इस सप्ताह में 15 प्रतिशत की कमी देखी गई। इस प्रतिशत में गिरावट में केरल का सबसे ज्यादा योगदान है। केरल ने 1.33 लाख ताजा मामले दर्ज किए, पिछले सप्ताह के 1.67 लाख से अधिक की तुलना में 20.6% कम हैं। वहीं अगर दो हफ्ते पहले की बात करें तो केरल में कोरोना के केस 2 लाख को पार कर गये थे। अब केरल में धीरे धीरे कोराना की मामलों में कमी हो रही है।
वहीं महाराष्ट्र में मामलों में गिरावट जारी रही जबकि मिजोरम और तमिलनाडु में सप्ताह के दौरान संक्रमण में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं अगर इस सप्ताह में कोराना के मरने वाले लोगों की बात करें तो मृतकों की संख्या 2,315 रही है जो पिछले सप्ताह के 2,104 से 10% अधिक है।
इस बीच, रविवार को, भारत ने 30,814 ताजा मामले दर्ज किए वहीं रविवार को वायरस से 295 मौतें हुईं, केरल में 152 लोगों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 49, तमिलनाडु में 27, कर्नाटक में 16 और बंगाल में 11 लोगों की मौत हुई।