कोटा 26अप्रैल । आगामी चुनावों की तैयारी को देखते हुए आम आदमी पार्टी पूरे राजस्थान में जोरों शोरों से अपनी टीम का विस्तार कर रही है ।
जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पार्टी सोशल मीडिया टीम भी मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
इसी क्रम में कोटा की युवा आप कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सोनल गुप्ता को राजस्थान सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है |सोनल ने 25 अप्रैल को पार्टी द्वारा जयपुर में आयोजित शपथ समारोह में मै शपथ लेकर कार्यभार संभाला।
पूरे राजस्थान में पार्टी ने 7 राजस्थान सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए है । सोनल गुप्ता पूरी सोशल मीडिया टीम में इकलौती महिला सदस्य होने के साथ साथ कोटा संभाग से राज्य स्तरीय पद प्राप्त करने वाली दूसरी सदस्य है इसके पहले कोटा से ही राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नवीन पालीवाल जी को नियुक्त किया गया था ।इससे साफ़ होता है कि आम आदमी पार्टी कोटा जिले को पूरे राजस्थान में बहुत ही महत्वपूर्ण मानते हुए गंभीरता से ले रही है।
गौरतलब है कि सोनल गुप्ता अन्ना आंदोलन के समय से ही पार्टी से जुड़ी हुई है और पिछले निगम चुनावों में विज्ञान नगर से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है।
इस नियुक्ति के बाद सोनल गुप्ता ने अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल , प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल , प्रभारी विनय मिश्रा तथा राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है और वो इस दी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और सच्चाई से निर्वहन करेंगी |