Kota: कोटा प्रशासन ने जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्री का छूटा बैग लौटाया

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 25 फरवरी।  गाड़ी संख्या 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-02 कोच के सीट संख्या 30 पर  कोटा से मथुरा तक यात्रा के दौरान मथुरा में यात्री शोएब खान अपना बैग ट्रेन में ही भूलवश छोड़कर उतर गया । हजरत निजामुद्दीन से कोटा वापसी जनशताब्दी एक्सप्रेस में बैग यथास्थान अज्ञात बैग कोटा आन ड्यूटी स्टेशन वाणिज्य निरीक्षक पी.एन.गुप्ता के संज्ञान में आने पर बैग में मौजूद दस्तावेज से संपर्क किया तो पता चला बैग कोटा में एलन कोचिंग में अध्ययनरत छात्र शोएब खान का बैग है बैग में यात्री के आवश्यक दस्तावेज, कपड़े, शैक्षणिक पुस्तक इत्यादि थे । जिसे कर्मचारी के समक्ष पुष्टि कर उसके सहपाठी साथी सरफ़राज़ अंसारी को सुपुर्द किया। इस सराहनीय कार्य के लिए यात्री ने रेल प्रसाशन का आभार व्यक्त किया ।