Kota: कोटा मुख्य कारखाना प्रबंधक ने क्रिकेट प्रतियोगिता में फाईनल धमाकेदार प्रदर्शन हेतु खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 13 फरवरी, सुधीर सरवरिया, मुख्य कारखाना प्रबंधक द्वारा कोटा कारखाना की टीम के द्वारा अन्तर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल में धमाकेदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में खिलाडियों को बधाई देते हुए हौसला अफजाई के साथ साथ खिलाडियों को आने वाले टूर्नामेंटों में सफलता की शुभकामनाएं दी। सुधीर सरवरिया, मुख्य कारखाना प्रबंधक द्वारा रोजमर्रा के जीवन में खेल के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
    फाईनल मैच में राजकुमार मीना को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज एवं मैन ऑफ द टूर्नामेन्ट टीम के कप्तान प्रकाश मीना को घोषित किया गया, प्रकाश मीना को टूर्नामेन्ट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी घोषित किया गया ।
इस प्रतियोगिता के आयोजन में मंडल रेल प्रबंधक कोटा मनीष तिवारी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के आयोजन में वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश का विशेष योगदान रहा।
इसी माह कोटा कारखाना की टीम के द्वारा रेल संस्थान बूंदी के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी भी जीत कर लाई गई है। खिलाड़ियों को एकजूट रखने एवं प्रशिक्षण देने में कोच मेघश्याम कल्याण निरीक्षक एवं मैनेजर नसीमुद्दीन का भी योगदान रहा है।
इन्हीं विभागीय प्रतियोगिताओं में कारखाना के कर्मचारी पीयूष मौर्या ने शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं उप विजेता के रूप में कारखाने के सार्थक महाजन रहें। कैरम प्रतियोगिता में भी कारखाना के रवि अहिरवार ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों के लिए क्रीड़ा अधिकारी एवं उप मुख्य यॉ इंजी - 1 प्रज्ञेश निम्बालकर, उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं लेखा अधिकारी एच. एल. महावर, सेवानिवृत्त उप मुख्य यॉ इंजी - ।। बक्स खालिद शकूर, वर्कस मैनेजर पुरूषोत्तम मीना एवं सहायक कार्मिक अधिकारी एम. एल.मीना एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा बधाई दी गई। कोटा वर्कशॉप स्पोर्टस क्लब के सचिव प्रसनजीत राय चौधरी एवं मनोज श्रीवास्तव के द्वारा भी टीम की जीत पर खुशी व्यक्त की गई।