जनवरी माह में माल लदान से 87.84 करोड़ मालभाड़ा आय
कोटा 07 फरवरी, मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में और वाणिज्य विभाग के नेतृत्व में जनवरी माह में 0.713 मिलियन टन माल लदान से 87.84 करोड़ मालभाड़ा आय अर्जित किया जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में की गई मालभाड़ा आय 84.30 करोड़ की तुलना में 4.19 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष के दस महीनों में यानि अप्रैल से जनवरी,2023 तक 6.650 मिलियन टन माल लदान किया जिससे 771.33 करोड़ मालभाड़ा आय अर्जित हुआ । यदि हर महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाएंगे कि अप्रैल माह में 0.646 मिलियन टन, मई में 0.698 मिलियन टन, जून में 0.661 मिलियन टन, जुलाई में 0.649 मिलियन टन, अगस्त में 0.700 मिलियन टन, सितम्बर में 0.697 मिलियन टन, अक्टूबर माह में 0.614 मिलियन टन, नवम्बर माह में 0.588 मिलियन टन, दिसम्बर माह में 0.682 मिलियन टन तथा जनवरी माह में 0.713 मिलियन टन माल लदान किया गया जिससे मालभाड़ा आय क्रमशः 67.04 करोड़, 72.95 करोड़, 67.48 करोड़, 77.14 करोड़ , 79.40 करोड़ ,88.67 करोड़, 76.93 करोड़, 70.16 करोड़, 83.74 करोड़ तथा 87.84 करोड़ अर्जित हुआ ।
कोटा मंडल में अप्रैल से जनवरी, 2023 तक 6.650 मिलियन टन माल लदान किया। जिसमे मालभाड़ा आय कमोडिटी वाइज लोडिंग में यूरिया 2.818 मिलियन टन से 278.15 करोड़, क्लिंकर 0.404 मिलियन टन से 36.23 करोड़ , सीमेंट 1.754 मिलियन टन से 135.78 करोड़, फूड ग्रेन 1.032 मिलियन टन से 204.82 करोड़, कंटेनर 0.229 मिलियन टन से 29.53 करोड़ और अन्य 0.412 मिलियन टन माल लदान से 86.82 करोड़ अर्जित किया । कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी रोहित मालवीय ने बताया कि मंडल द्वारा माल यातायात एवं उससे अर्जित आय में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा ।