Kota : कोटा मंडल ने 2022-23 में 7.886 मिलियन टन माल का किया लदान

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
माल लदान से वित्त वर्ष में 910.28 करोड़ मालभाड़ा आय

कोटा 07 अप्रैल । मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के कुशल मार्गदर्शन और वाणिज्य विभाग के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7.886 मिलियन टन माल लदान से 910.28 करोड़ आय अर्जित किया जोकि वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय से 9.96 प्रतिशत अधिक है।  
यदि वित्तीय वर्ष 2022-23 के हर महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाएंगे कि अप्रैल माह में 0.646 मिलियन टन, मई में 0.698 मिलियन टन, जून में 0.661 मिलियन टन, जुलाई में 0.649 मिलियन टन, अगस्त में 0.700 मिलियन टन, सितम्बर में 0.697 मिलियन टन, अक्टूबर माह में 0.614 मिलियन टन, नवम्बर माह में 0.588 मिलियन टन, दिसम्बर माह में 0.682 मिलियन टन, जनवरी माह में 0.713 मिलियन टन, फरवरी माह में 0.624 मिलियन टन तथा मार्च में 0.612 मिलियन टन माल लदान किया गया जिससे मालभाड़ा आय क्रमशः 67.04 करोड़, 72.95 करोड़, 67.48 करोड़, 77.14 करोड़ , 79.40 करोड़, 88.67 करोड़, 76.93 करोड़, 70.16 करोड़, 83.74 करोड़, 87.84 करोड़, 68.39 करोड़ तथा 70.56 करोड़ अर्जित हुआ । यानि 2022-23 में जनवरी माह में सर्वाधिक 0.713 मिलियन टन माल लदान एवं सितम्बर माह में सर्वश्रेष्ठ 88.67 करोड़ आय अर्जित हुआ तथा कमोडिटी वाइज लोडिंग में इस सत्र में सबसे अधिक यूरिया 3.366 मिलियन टन लदान से 338.25 करोड़ अर्जित किया ।
कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी रोहित मालवीय ने बताया कि मंडल द्वारा माल यातायात एवं उससे अर्जित आय में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा ।