KOTA NEWS: थर्मल में श्रमिकों को नहीं मिल रहा नई दर से भुगतान - यूनियन ने थर्मल के फेक्ट्री मेनेजर से जल्द लागू करवाने हेतु वार्ता की

थर्मल में श्रमिकों को नहीं मिल रहा नई दर से भुगतान - यूनियन ने थर्मल के फेक्ट्री मेनेजर से जल्द लागू करवाने हेतु वार्ता की

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 29 जुलाई । हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध थर्मल ठेकेदार वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आज़ाद शेरवानी के नैतृत्व में थर्मल के फेक्ट्री मेनेजर एंव एडिशनल चीफ़ इंजीनियर ए के बोहरा से मिलकर वार्ता की और थर्मल के ठेका श्रमिकों को राजस्थान सरकार द्वारा बढ़ाई गई नई न्यूनतम मजदूरी से वेतन करवाने की माँग की
गौरतलब है़ कि राजस्थान सरकार ने 28 जून 2022 को नोटिफिकेशन जारी करके श्रमिकों की सभी केटेगिरी में सात रुपये बढ़ोत्तरी की है़ परन्तु थर्मल प्रशासन ने अभी तक ये दरें लागू नहीं करवाई हैं इस सन्दर्भ में यूनियन द्वारा 8 जुलाई को उत्पादन निगम के सी एम डी को भी माँग पत्र दिया जा चुका है़
नई दरें लागू करवाने में देरी करने पर हमेशा मजदूरों को पुराना एरियर नहीं मिल पाता है़ पिछले वर्ष के बढ़े हुए वेतन का एरियर भी ठेका श्रमिकों को अभी तक नहीं मिल पाया है़ इसलिए जल्द से जल्द मजदूरों को नई दर से भुगतान करवाया जाये
मुख्य नियोक्ता थर्मल प्रशासन इन ग़रीब मजदूरों के प्रति लापरवाह बना हुआ है़ ना ही श्रमिकों को समय पर वेतन दिला पा रहा है़ ना ही पिछला बकाया बोनस और एरियर इस वर्ष फ़िर से नई दर का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है़ बोनस के लिये भी फ़िर से कुछ माह बाद दीपावली आ जायेगी इसलिए जल्द से जल्द पुराने भुगतानों का निपटारा हो और अविलम्ब नई दर से वेतन करवाया जाये
फेक्ट्री मेनेजर ने इस सन्दर्भ में बताया कि सरकार के नोटिफिकेशन के बाद जयपुर से आदेश जारी होता है़ वो अभी हमें प्राप्त नहीं हुआ है़ वो इस सन्दर्भ में आज ही सी एम डी साहब से वार्ता कर संगठन की बात उन तक पहुंचाकर समस्या का निवारण करवायेंगे
वार्ता में यूनियन अध्यक्ष आज़ाद शेरवानी महासचिव बद्रीलाल शर्मा केशियर पदम जांगिड़, जगदीश मेहरा, महावीर शर्मा, शिवकुमार शर्मा इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे