Kota: कोटा वर्कशाप की टीम ने फाइनल मैच में लहराया परचम
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
*मंडल रेल प्रबंधक ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड से नवाजा*
कोटा 11 फरवरी, “हेल्थ एंड वेलनेस” थीम पर आधारित रेलवे में दिनांक 07 फरवरी से लगातार चल रही पांच दिवसीय अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता जिसमे कुल कोटा रेल मंडल के कुल 397 कर्मचारी (महिला एवं पुरूष) कर्मचारी खिलाड़ी प्रतिभाग किये । जिसका समापन शनिवार 11 फरवरी को रेलवे स्टेडियम कोटा में रेल सुरक्षा बल एवं डब्लूआरएस(ए) के बीच मैच के साथ हुआ । इसके अतिरिक्त कैरम, टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतिस्पर्धा भी विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल रही ।
मैंन आफ द मैच :- राजकुमार ( 36 रन, 02 विकेट )- डब्लूआरएस(ए)
बेस्ट बैट्स मेन:- कुलदीप (इंजीनियरिंग विभाग)
*बेस्ट गेंदवाज एवं मैंन आफ द टूर्नामेंट :-* प्रकाश (12 विकेट)- डब्लूआरएस
अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल शील्ड प्राप्त करने वाले विजेता
क्रिकेट डब्लूआरएस(ए)
टेबल टेनिस
1. शेलेन्द्र शर्मा (विजेता) 2. राजेश वर्मा (उपविजेता)
कैरम -
पुरूष 1.रवि अहिरवार(विजेता) 2. सोमेश पराशर (उपविजेता)
महिला 1.कमलेश चौधरी(विजेता) 2. रामदुलारी (उपविजेता)
शतरंज-
पुरूष 1. पीयूष कुमार मौर्य(विजेता) 2. सार्थक महाजन(उपविजेता)
महिला 1. रामदुलारी(विजेता) 2. कमला देवी(उपविजेता)
इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने सभी प्रतिभागी विजेता को शील्ड से नवाजा इस दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया सहित वरिष्ठ मंडल कार्मिक प्रबंधक सुप्रकाश,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आर.के प्रजापत, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर आर. आर. मीना, वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर(टीआरडी) एम. एस. मीना, अन्य शाखा अधिकारी एवं भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।