संवाददाता सुमेर सिंह राव
सीकर।
जिले के जीणमाता के पास स्थित बासङी गांव की लाडो ने युथ चैंपियनशिप फैंडरेशन ऑफ इंडिया में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। भाई प्रवीण सीगड़ खीरोड़ ने बताया कि मथुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जीणमाता बासङी की नीतू बुरङक ने प्रतियोगिता के दौरान 5 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया है। सीगड़ ने कहा कि नीतू का शुरू से ही भारतीय सेना ज्वाइन करने का सपना है और इसके लिए वह रोजाना सुबह चार बजे उठकर मेहनत करती हैं। और हाल ही में नीतू का एनसीसी में सलेक्शन हुआ है। उनके पिता भीवाराम ने भी सुबह मेहनत कराने में सहयोग करते हैं। नीतू ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और कोच को दिया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर कस्बे के सांवली रोड स्थित स्कूल में स्वागत किया गया।