लालचंद मीणा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) राष्ट्रीय का जयपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त

लालचंद मीणा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) राष्ट्रीय का जयपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा

शाहपुरा न्यूज - राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नवाराम मीणा के निर्देशानुसार पाछुडाला निवासी लालचंद मीणा को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत)में जयपुर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। लालचंद मीणा को यह नियुक्ति समाज के प्रति लगन व उनकी कार्यशैली को देखते हुये दी गई है। साथ ही समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण, भय एवं मानवाधिकार हनन जैसी जघन्य घटनाओं पर कड़ी नजर रखते हुए शासन प्रशासन के सहयोग से पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबंध किया गया है। मीणा की नियुक्ति पर जीवन बचाओ आंदोलन के संयोजक तथा सोशल एक्टिविस्ट नितेंद्र मानू, रिटायर्ड पुलिस उप निरीक्षक शंकर लाल जाटावत, राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के तहसील अध्यक्ष इंजीनियर दिनेश कुमार मीणा, राजेश हाडिया, डॉ वीरेंद्र कुमार ,सिरोही जिला अध्यक्ष देवाराम मीणा, सिरोही जिला उपाध्यक्ष पुखराज मीणा, देवकरण महरड़ा, बलवंत मीणा, ओमप्रकाश उर्फ गन्नी भाई, विशम्बर दयाल, रघुवीर वर्मा, दिनेश महरड़ा, विशम्बर ज्ञानपुरा, दिनेश ब्रजेश, जितेन्द्र सुरेला, हेमराज मीणा, सुभाष मेहरानिया, विजेन्द्र, आदि ने बधाई प्रेषित कर हर्ष जताया।