Bundi : लालपुरा ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित, लीलेड़ा व्यासान के कनिष्ट सहायक को दी चार्जशीट

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

 
बूंदी 12,अप्रेल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने बुधवार को पंचायत समिति बूंदी की ग्राम पंचायत लालपुरा व लीलेड़ा व्यासान का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत लालपुरा का ग्राम विकास अधिकारी राकेश अरविंद अनुपस्थित पाया गया। उपस्थिती रजिस्टर की जांच में सामने आया कि ग्राम विकास अधिकारी राकेश अरविंद रिकॉर्ड अनुसार 17 फरवरी से ग्राम पंचायत में अनुपस्थित है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीईओ ने उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही पूर्व ग्राम विकास अधिकारी रघुवीर सिंह सोलंकी के 6 जनवरी से 16 फरवरी के हस्ताक्षर नहीं पाये जाने पर उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

सीईओ करतार सिंह के लीलेड़ा व्यासान ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रेषक कुमार के अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस तथा कनिष्ट सहायक सुमित विजयवर्गीय को सीसीए 17 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने दूरभाष पर समस्त विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों का नियमानुसार औचक निरीक्षण किया जावे। अनुपस्थित कार्मिकों तथा राजकीय योजनाओं के संचालन में लापरवारी बरतने वाले कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार शख्त कार्यवाही की जावे।