नेताओं ने दीपावली के पावन पर्व पर लोगों से की रामा श्यामा

-उदयपुरवाटी कस्बे में दिन भर चला रामा श्यामा का दौरा

-गोवर्धन पूजन पर बसपा प्रत्याशी  संदीप सैनी ने की लोगों से दीपावली की रामा श्यामा

उदयपुरवाटी l जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गलियारों में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज है l


दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थकों ने बाजार में लोगों से दीपावली की रामा श्यामा की तो वहीं शिवसेना प्रत्याशी राजेंद्र गुढा ने भी लोगों से रामा श्यामा की एवं बड़े बुजुर्गों के धोक  लगाई l वही दीपावली के दूसरे रोज गोवर्धन पूजन पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संदीप सैनी ने भी अपने समर्थकों के साथ बाजार में लोगों से दीपावली की रामा श्यामा की l