जयपुर। टी 20 विश्वकप 2021 का फाइनल आने वाले रविवार को होने वाला है। इस फाइनल का इंतजार करोडों क्रिकेट फैन्स कर रहे हैं। और सबके मन में ये ही है कि इस बार कौन जीतेगा टी 20 विश्वकप का खिताब..?
बता दें कि फाइनल में न्यूजीलैंड या आस्ट्रेलिया दोनों भिडेंगी और दोनों ही टीमें अपना पहला टी 20 वर्ल्डकप जीतने के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा देंगी। अगर न्यूजीलैंड यह विश्वकप जीतता है किसी भी फार्मेट में न्यूजीलैंड का यह पहल विश्वकप होगा। आस्ट्रेलिया वनडे में पांच विश्वकप अपने नाम कर चुका है लेकिन पिछले 14 सालों से वह अपने पहले टी 20 विश्वकप का खिताब जीतने की प्रतीक्षा कर रहा है।
इस फाइनल मैच को लेकर अब आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेर्न वार्न ने भविष्यवाणी की है कि इस ट्रॉफी को कौन जीतेगा। शेन वार्न ने अपने ट्वीट अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 टूर्नामेंट अब तक जबरदस्त रहा है और इसके दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद शानदार थे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों ही टम इंग्लैंड और पाकिस्तान ने भी शानदार खेल दिखाया है। वॉर्न ने फाइनल में पहुंचने वाली दोनों ही टीमों को बधाई दी। वॉर्न ने कहा कि जिस तरह से आस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को हराया ऐसे में मैं यही कहूंगा कि आस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने जा रही है। जिस तरह से उन्होंने इस खेल को खत्म किया था मुझे यही लगता है कि टीम रिदम में आ गई है। साथ ही वॉर्न ने कहा कि इस फाइनल में स्मिथ को टीम में शायद नहीं खिलाया जायेगा क्योंकि उन्होंने अभी तक इस विश्वकप में कोई खास प्रर्दशन नहीं किया है।