Bundi : एलएचवी एएनएम का धरना मंगलवार को 16 वे दिन भी जारी रहा

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

भीषण गर्मी में टेंट में बैठकर जारी है महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

बून्दी 16मई ।शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना मंगलवार को 16 वे दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू हुआ । क्रमिक अनशन के पहले दिन सोनाली गुप्ता , अंजू शर्मा , रमा बैरागी , निर्मला मीणा , गायत्री शर्मा को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक कुमकुम का टीका लगाकर व माला पहना कर क्रमिक अनशन पर बिठाया । धरना स्थल पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन भामस व राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान को धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष रितेश सोनी व कार्यकारी जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह मीणा ने समर्थन पत्र देकर समर्थन दिया ।  जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 3600 ग्रेड पे ,  पदनाम परिवर्तन  1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने , पदोन्नति व सर्विस रूल में योग्यता 12वीं पास करने की मांग को लेकर मंगलवार को धरना स्थल पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया ।  जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि 1 मई से धरना प्रदेश के सब जिलों पर चल रहा है ।   इस मौके पर  बबीता बेरवा , सुमित्रा सैनी , सुमित्रा मेहरा , सरस्वती गुप्ता , निशा मीणा , उर्मिला ,कंचन वर्मा , सुशीला राठौर , पिंकी मीणा , चंदा मीणा , अनिता कुमारी , सुमित्रा देवी , सुमित्रा तेली ,  सुनीता मीणा , कृष्णा तिवारी ,  विजय सोनी सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।