बूंदी: एलएचवी एएनएम का धरना शनिवार को 13 वे दिन भी जारी

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

बून्दी 13मई। शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना शनिवार को 13 वे दिन भी जारी रहा । जिला महामंत्री शबनम आरा ने बताया कि धरने पर सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 3600 ग्रेड पे ,  पदनाम परिवर्तन  1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने , पदोन्नति व सर्विस रूल में योग्यता 12वीं पास करने की मांग को लेकर शनिवार को धरना स्थल पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया ।  जिला महामंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि 1 मई से धरना प्रदेश के सब जिलों पर चल रहा है ।   इस मौके पर  अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा , राजकरन्त मीणा , राजन बाला ,  सुमित्रा मेहरा , बदरू निशा ,गायत्री देवी , हेमलता वर्मा , शिमला मीणा ,  राधा राठौर , मौना मीणा सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।