शिवकुमार शर्मा
कोटा |
"युवा ही हमारा भविष्य है" इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कोटा की युवा दिव्यांग क्रिकेट टीम का अभिननदन किया गया।
लायंस क्लब कोटा साउथ के अध्यक्ष डॉ0 जगदीश शर्मा ने बताया कि जिला दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन कोटा टीम के सभी सदस्यों को छात्रविलास गार्डन पर आमंत्रित किया गया, टीम के ही एक सदस्य् श्री नरेन्द्र शर्मा का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ, वो हैदराबाद में आयोजित टीम स्पर्धा में बांग्ला देश के विरुद्ध खेलेंगे।
लायन विजेंदर व्यास ने कहा कि 2021 का पैराओलंपिक देश के लिए ऐतिहासिक रहा है, श्री नरेन्द्र भी इतिहास बनाएंगें।
श्री नरेन्द्र शर्मा के साथ साथअन्य खिलाड़ियों में श्री विष्णु शर्मा, नरेंद्र सिंह रावत, ओम सुवालका, देवकिशन गौचर, राहुल कोहली एवम गोविंद राजपुरोहित का भी अभिनन्दन किया गया।
क्लब सचिव लायन अशोक जैन ने बताया कि नरेंद्र शर्मा कि प्रतिभागिता हेतु डॉ0 चारुल गुप्ता, मुकेश कुसुम गुप्ता द्वारा आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की।
क्लब कल दिनांक 17 सितम्बर को राजकीय बालिका उच्च माध्य0 विद्यालय श्रीपुरा में डॉ0 संजय मलिक
के निर्देशन में बालिकाओं की आखों की जांच करेगा।
कार्यक्रम में लायन किशन गुप्ता,प्रतिभा गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विजेंद्र व्यास, सुधा शर्मा, कुसुम गुप्ता सुरेश गुप्ता, महेश उपस्थित रहे।