Kota: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया कोटा-असावरा नई ट्रेन का शुभारंभ*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान
 
शिक्षा की नगरी कोटा के छात्रों एवं यात्रियों को मिली असावरा के लिए रेलसेवा सौगात

कोटा 03 मार्च, कोटा क्षेत्रीय आमजनता की मांग, स्पीकर के अथक प्रयास एवं रेल मंत्रालय की सहमति उपरान्त कोटा-असारवा-कोटा के मध्य गाड़ी सं 19821/19822 कोटा-असारवा-कोटा के मध्य नई ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है । इस गाड़ी का शुभारंभ शुक्रवार, 03 मार्च को कोटा से माननीय लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) एवं सांसद ओम बिरला, कोटा-बूंदी के कर-कमलों द्वारा शाम 06:45 बजे कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 से हरी झंडी दिखाकर किया गया । जिसमें प्रथम दिन कोटा से लगभग 250 यात्रियों ने यात्रा किया । तत्पश्चात माननीय स्पीकर ने सभी मीडिया कर्मियों के साथ प्रेसवार्ता की ।
       इस नई गाड़ी के संचालन से मंडल के कोटा, बून्दी एवं मांडलगढ़ स्टेशनों के यात्रियों  को इस मार्ग पर आवागमन हेतु सुविधा मिलेगी । होली के इस त्योहारी सीजन में विभिन्न श्रेणी के 16 कोचों से तैयार इस नई गाड़ी संख्या 19821/19822 को कोटा-असारवा-कोटा के मध्य दोनों दिशाओ में सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कोटा से और प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को असारवा से चलाया जा रहा है । 
यह गाड़ी सं 19822 कोटा से असारवा के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से शाम 06:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:00 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी और वापसी गाड़ी संख्या 19821 असारवा से कोटा के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर शाम 08:40 बजे कोटा पहुंचेगी ।

 गाड़ी का ठहराव स्टेशन  - यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कोटा-असारवा-कोटा के मध्य बून्दी, मांडलगढ़, पारसोली, बस्सी बेरीसाल, चंदेरिया, कपासन, फतेहनगर, मावली, राणप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, जयसमन्द रोड़, डूंगरपुर, लसाडिया, रायगढ़ रोड़, हिम्मतनगर, नान्दोल देहेगाम एवं सर्दाग्राम स्टेशनों पर रुकेगी ।
इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति सांसद-चितौड़गढ़ सी. पी. जोशी की रही । जिन्होंने इस ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर कोटा से चित्तौड़गढ़ की यात्रा के लिए सवार हुए । 
रेलवे की ओर से अपर मण्डल रेल प्रबंधक (ओ&ए) मनोज कुमार जैन , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मण्डल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर आर.आर मीना, वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (सामान्य) धर्मेन्द्र कस्तवार, वरिष्ठ मण्डल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (टी.आर.ओ.) गौरव श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा आयुक्त दिनेश कनौजिया सहित अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक कर्मचारी एवं यात्री उपस्थित रहे।