Kota: सैंट जोसफ पब्लिक स्कूल में जुटा केरियर काउंसलिंग का महाकुंभ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान

कोटा 20 फरवरी। बैराज स्थित सैंट जोसफ पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग का महाकुंभ आयोजित हुआ l
हर साल की तरह इस वर्ष भी सेंट जोसेफ स्कूल में करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया, जो कि सभी छात्रों के लिए निशुल्क था, सेमिनार में प्रत्येक फील्ड से अपने क्षेत्र के शिरोधा को आमंत्रित किया गया जो कीनोट स्पीकर रहे। इंजीनियरिंग करियर के बारे में बताते हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी  नारायण सिंह मीना ने बताया अगर आप चुनौतीपूर्ण लाइफ स्टाइल पसंद करते हैं तो इंजीनियरिंग आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।

सैंट जोसफ ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अधिकतर माता-पिता ये मानते हैं कि काउंसलिंग की जरूरत 11वीं क्लास में होती है लेकिन चाइल्ड साइकोलॉजी के अनुसार बच्चे की रुचि को उसके करियर में कन्वर्ट कर देना ही उसकी शामताओ के पूर्ण प्रयोग की एक मात्रा युक्ति हैं और सेंट जोसेफ ग्रुप इस्मे अपनी जिममे दारी पूर्ण रूप से निर्वाहन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,
मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर गिरीश वर्मा ने छत्रो को अपनी लाइफ में 4 घंटे रखने का मूल मंत्र दिया, कॉमर्स फील्ड की खूबियां बटाते हुए मशहूर सॉफ्ट स्किल ट्रेनर व सीए योगेश चांडक जी ने बच्चों को कॉस्ट बेनिफिट एनालिसिस करके अपने जीवन में सभी स्थिति में सही फैसला लेने का मूल मंत्र दीया|

लेफ्टिनेंट रोहित शर्मा इंडियन आर्मी फोर्स को रिप्रेजेंट करते हैं क्रिएट हुए फोर्स के मोस्ट डेसिप्लीन जीवन महत्त्व बताया या एक डेकोरेटेड ऑफिसर्स की लाइफ स्टाइल का बखन किया।
फ्रेंच एम्बेसी की तरफ से सुश्री सौदामनी दिल्ली से इसमें भाग लेने के लिए विशेष तौर पर आई व बताया कि सैंट जोसफ स्टडी अब्रॉड के द्वारा सहायता लेकर किस तरह फ्रांस की टॉप यूनिवर्सिटी में भरी स्कोलरशिप पाई जा सकती है l फिर फ्रांस में ही नहीं बल्कि भारत में भी जॉब ऑफर तैयार है l मशहूर सॉफ्ट स्किल ट्रेनर व सी. ए. श्री योगेश चांडक व डिफेन्स सर्विसेस में कैसे जाया जाये इस पर लेफ्टिनेंट कमांडर श्री रोहित शर्मा ने विद्यार्थियों व अभिभावकों का मार्गदर्शन किया व उनके प्रश्नों का समाधान किया l अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के करियर काउंसलिंग कॉन्क्लेव की महती आवश्यकता है l सैंट जोसफ सोसाइटी की अध्यक्ष श्री टी. एल. शर्मा ने बताया कि छठी कक्षा से इसलिए विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया क्योंकि बच्चे इस उम्र से भविष्य की परिकल्पना करने लगते हैं व अभी से उन्हें करियर के सभी विकल्पों के बारे में बताया जाना ज़रूरी होता है ताकि भविष्य में क्रिटिकल थिंकिंग के माध्यम से अपने करियर को सभी तरह से चुन सकें l
इस अवसर पर संसथा की डायरेक्टर श्रीमती गरिमा शर्मा, अरुण शर्मा, हाईटेक गुरुकुल से पंकज खंडेलवाल (एम ओ सी) रहे व शाला की प्रिंसिपल श्रीमती कुमुद निगम ने स्पीच दी व उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर धन्यवाद् दिया l