Taleda : महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान,पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया।

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी, राजस्थान 

तालेडा (बूंदी) 25 फरवरी।
स्थानीय विद्यालय महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय तालेडा में वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान , पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व वित्त राज्य मंत्री  हरिमोहन शर्मा एवं अध्यक्षता प्रधानाचार्य  राजेन्द्र कुमार बैरवा ने की। विशिष्ट अतिथि  प्रेम शंकर राठौर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, रघु शर्मा, प्रहलाद मीणा, भँवरलाल शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, जसवीर सिंह, चरणजीत सिंह, लटूरलाल, इमरान देशवाली, गोलू मेघवंशी, श्री बनवारी मीणा, उमरदीन आदि उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षा विभाग से मुख्य शिक्षा अधिकारी तेज कंवर, सुनिता कटारा, कार्यक्रम अधिकारी राजेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्‌बोधन मे बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।

कार्यक्रम में बच्चों को विद्यालय  में प्रथम स्थान आने पर ,विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त तथा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं मे अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।