Kota : रामनारायण मीणा को मंत्री बनाने से चार जिलों की 17 विधानसभा क्षेत्रों में सधेंगे वोटर

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

हाड़ोती में बढ़ेगा कांग्रेस का प्रभाव

ईमानदार छवि से बढ़ेगी कांग्रेस की साख


कोटा 20 अप्रैल। गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल की खबरों के बीच हाडोती क्षेत्र मैं भी मंत्रिमंडल विस्तार में हाडोती का प्रतिनिधित्व बढ़ने की आस में जनता जनार्दन में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हाडोती क्षेत्र में निर्विवाद रूप से ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के विधायक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं सांसद रहे राम नारायण मीणा को मंत्री बनाने की सर्व समाज की ओर से मांग उठना शुरू हो गई है।

विधायक रामनारायण मीणा निर्विवाद रूप से किसी भी ग्रुप से सरोकार नहीं रखते हैं रखते हैं तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी में व्यक्तिगत निष्ठा,ना ही किसी  की व्यक्तिगत रूप से खिलाफत आज तक की है ना ही किसी अधिकारी के साथ ही जनता जनार्दन के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहने का उनका चिर परिचित अंदाज सदैव जनता के बीच जुड़ाव के चलते सर्वमान्य नेता के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। विधायक मीणा के सरल सौम्य सहज प्रवृत्ति के चलते कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं में हाडोती के चारों जिलों कोटा बूंदी बारां झालावाड़ तथा इन जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर भी रामनारायण मीणा का प्रभाव सर्व समाज के बीच सार्वजनिक है । हर समाज जाति तबके के लोगों का जुड़ाव रामनारायण मीणा के पक्ष में है ऐसे में सर्व समाज के बीच सर्वमान्य नेता होने के चलते अच्छे प्रभाव के चलते वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में करने में महत्वपूर्ण भूमिका राम नारायण मीणा निभा सकते हैं हाडोती में अच्छी पहचान होने के चलते सरल सहज सभी के चलते कांग्रेस के वोट बैंक में मंत्री बनने के बाद इजाफा कर सकते हैं ।


सर्व समाज के सर्वमान्य नेता के रूप में पहचान

विधायक रामनारायण मीणा पर किसी जाति विशेष का ठप्पा नहीं लगा हुआ वह सर्वमान्य सर्व जाति के कार्यकर्ताओं को वह आम जनता को साथ लेकर के चलते हैं ऐसे में उनकी स्वच्छ उज्जवल छवि के चलते कांग्रेस का प्रभाव निश्चित रूप से बढ़ेगा इसी को मद्देनजर रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मीणा को प्राथमिकता देने की मांग जगह-जगह से सर्व समाज के लोगों के द्वारा उठने लगी है।


ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस  के वोट बैंक में इजाफा कर सकते हैं

किसी भी गुट से न रहकर निर्विवाद रूप से लगातार साफ एवं स्वच्छ छवि के चलते ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़ होने के वजह से राम नारायण मीणा को मंत्री बनाया जाता है तो कांग्रेस के वोट बैंक में जमकर इजाफा कर सकते हैं ठेट हाडोती अंदाज में बात करके आम जनता को अपनी और आकर्षित करने में माहिर है राम नारायण मीणा,  ऐसे में उनके मंत्री बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक संबल मिलेगा तथा कोटा बूंदी बारां तथा झालावाड़ जिलों के कार्यकर्ताओं के उत्साह में भी वृद्धि हो सकेगी।

चार जिलों 17 विधानसभा क्षेत्रों में है प्रभाव

हाडोती भाषा में ही अपने कार्यकर्ताओं व आम जनता से बतियाने वाले विधायक रामनारायण मीणा का कोटा ही नहीं बूंदी बारां झालावाड़ जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है कार्यकर्ताओं को नाम के साथ जानते हैं और अपने निराले अंदाज से उनकी बात सुनकर उसी अंदाज में जवाब देने में माहिर हैं ऐसे में इसी कला के चलते चारों जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में उनका अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है इसी के चलते पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत चुके राम नारायण मीणा कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर सकते हैं ऐसे में इनका मंत्रिमंडल विस्तार में नाम आता है तो कांग्रेस के वोट बैंक में भी इजाफा होगा और चारों जिलों में कांग्रेस की स्थिति मजबूती की ओर बढ़ सकेगी।  


  परिचय रामनारायण मीणा

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कई बार विधायक और  विधानसभा उपाध्यक्ष तथा सांसद भी चुने गए । टोंक जिले में उनियारा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व करते थे मीणा का जन्म बूंदी जिले के रायपुर ग्राम में 1 अगस्त 1946 को हुआ था स्नातक और एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त मीणा विधानसभा की नवमी दसवीं बारहवीं विधानसभा के सदस्य रहे है। मीणा 1998 99 में लोकसभा के सदस्य के रूप में भी निर्वाचित हुए उनकी ग्रामोथान एवं आमजन के साथ मेल मुलाकात समाज सेवा ही लक्ष्य अब तक रहा है किसी भी प्रकार का लांछन इस राजनीतिक जीवन में उनके ऊपर नहीं आया है ।राजस्थान की 14 विधानसभा में पीपल्दा कोटा से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए हैं तथा लगातार सतत रूप से कोटा बूंदी जिलों में सतत संपर्क में आम जनता के साथ रह रहे हैं।