Kota : माली सैनी समाज ने भरी हुंकार 12 प्रतिशत आरक्षण सहित 5 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान


शहीद मोहन सैनी को श्रद्धांजलि दी 


कोटा 26अप्रैल। कोटा मे माली समाज सैनी व सैनी महापंचायत संगठन द्वारा सभी संगठनों के सहयोग से राज्य में माली,सैनी,कुशवाहा शाक्य मौर्य संपूर्ण माली समाज की 12 प्रतिशत आरक्षण सहित 5 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर जारी राज्यव्यापी आंदोलन के समर्थन में सर्किट हाउस पर एकत्रित होकर सर्वप्रथम शहीद मोहन सैनी को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई इसके उपरांत जिला कलेक्ट्रर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम श्रीमान जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा 
सैनी महापंचायत युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव हेमंत सुमन ने बताया भरतपुर मे आगरा जयपुर राजमार्ग पर किए जा रहे माली सैनी समाज को अलग से 12%आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान आंदोलन स्थल पर मोहन सैनी ने आंदोलन में अपनी जान देने  पर कोटा के समाज बंधुओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी कहा की पूरा राजस्थान में कई वर्षों से माली समाज मांगों को लेकर निरंतर आंदोलनरत है और  वार्तालाप जारी है पूरे राजस्थान में लगभग डेढ़ करोड़ की आबादी में माली समाज है जो 80% प्रतिशत माली समाज के लोग गरीबी रेखा मैं अपना जीवन यापन करते हैं समाज बंधुओं की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा संपूर्ण माली समाज की मांग माली सैनी कुशवाहा शाक्य मौर्य समाज को अलग से 12% आरक्षण दिया जाए/महात्मा फुले दंपत्ति को भारत रत्न के लिए राज्य सरकार प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाए/राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र मे घोषित प्रत्येक तहसील व जिले पर एक विद्यालय का नामकरण फुले दंपत्ति के नामकरण हो/महात्मा फुले दंपत्ति के नाम से हर जिले में विश्वविद्यालय के फूले शोध केंद्रों की स्थापना की जाए/नए सिरे से जातिगत जनगणना करवाई जावे/ सभी जायज प्रमुख मांगों को लेकर पूरे राजस्थान में समाज आंदोलन की राह पर है अन्यथा माली समाज का युवा सड़कों पर उतरेगा 
समाज सेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी ने परिवार के मुखिया राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी से आगर किया की सैनी माली समाज की बात सुने और पूरी करे गरीब सीधा सरल समाज आपकी और देख रहा है राजस्थान सरकार जायज मांगो को पूरा करें और शहीद मोहन सैनी को एक करोड़ अनुदान और परिवार के सदस्य को  सरकारी नोकरी दे

इस अवसर पर नाथूलाल पहलवान,पार्षद राकेश सुमन (पुटरा), डॉ दुर्गा शंकर सैनी,हेमंत सुमन,जिलाध्यक्ष बिरधी लाल सुमन,मेवा लाल बलाडिया, महावीर सुमन(मार्बल),महावीर सुमन, डॉ.हेमराज सुमन,रामगोपाल सुमन,आरक्षण संघर्ष समिति पदाधिकारी योगेश सैनी,दीनदयाल सैनी,उप सरपंच प्रेम सैनी,ब्रज मोहन सैनी,मनोज सुमन, महावीर गहलोत,वैभव सुमन,देवराज सुमन,लोकेश सुमन,बहादुर सुमन,नरेश सोलंकी,ओम प्रकाश सुमन,जीतू सुमन,प्रेम सुमन,शंकर लाल सुमन,धनराज सुमन, सत्यनारायण सुमन आदि उपस्थित रहे