रानीपुरा: भाजपा मंडल दबलाना की ओर से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की मंडल बैठक का आयोजन किया गया
संवाद दाता लोकेश गुर्जर
रानीपुरा बूंदी
रानीपुरा (बूंदी) 1 मार्च। भाजपा मंडल दबलाना की ओर से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की मंडल बैठक का आयोजन किया गया, बैठक के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश जैन रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा रहे, बैठक में आगामी 4 मार्च को विधानसभा घेराव के बारे में चर्चा हुई, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस सरकार मैं बार-बार पेपर लिक भ्रष्टाचार किसानों के साथ खुटार घाट जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिला अध्यक्ष ने इसके बारे में चर्चा की और सभी से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर युवाओं की पीड़ा को देखकर इस मुहिम को सफल बनाएं भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें, और साथ ही जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन द्वारा दबलाना मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माला बनाकर दुपट्टा डालकर पदभार ग्रहण करवाया, बैठक में हिंडोली विधानसभा संयोजक दिनेश जैन, सह संयोजक हेमराज राठौड़, मंडल महामंत्री रमेश चंद्र पारीक, भाजपा नेता हीरालाल गुर्जर, लोकेश गुर्जर रानीपुरा को सोशल मीडिया संयोजक गोविंद राठौड़ को सोशल मीडिया सहसंयोजक दबलाना को सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंज बिहारी नगर, नवनिर्वाचित युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील पारीक , नवराज सेन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष वह सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे