Kota: मंजू शर्मा को जिला अध्यक्ष से मिला प्रदेश मंत्री का दर्जा
जयपुर/कोटा 13मई।नमो नमो मोर्चा भारत राजस्थान नगर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा नेत्री मंजू शर्मा को जिला अध्यक्ष से मिला प्रदेश मंत्री का दर्जा:
नमो नमो मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह एवं राष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला कार्यकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष मूर्ति मीणा ने इनके कुशल कार्य शैली एवं सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में कर रहे कार्यों पर दृष्टिकोण डालते हुए उन्होंने इनके कार्य क्षेत्र के सराहना की और इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए इनको जिला अध्यक्ष से प्रदेश में दर्जा दिया।
भाजपा नेत्री एवं विप्र फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष मंजू शर्मा समाज के लिए सदैव समर्पित भाव से सेवा देती हैं और तन मन से सभी वर्गों को देखते हुए समय-समय पर उन पर चर्चा करती रहती हैं समाज में हो रहे अत्याचार एवं महिलाओं को प्रताड़ित ना करें दूसरों की बेटियां को अपनी बेटी समझे, विद्यालयों में निर्धन परिवारों के पढ़ते बच्चे को संस्था द्वारा फीस को लेकर परेशान न किया जाए ऐसी समस्याओं पर नजर डालते हुए विद्यालय परिसर में राहत दिलवाती हैं जो अपेक्षित परिवार हैं जो फीस देने मैं असमर्थ हैं , धार्मिकता को बढ़ावा देने का प्रयत्न कर रही है सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में सराहनीय भूमिका रही है दहेज को लेकर महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है ऐसी समस्या को क्षेत्रीय थाने में सूचना देकर परिवारों के बीच समझौता हो सके ऐसा वह प्रयास कर रही हैं , गौ सेवा में समर्पित भाव से सेवा भाव रखती है मोदी जी द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई गई है उनको समाज मैं जन जन तक पहुंचाना आदि कार्य कर रही है मंजू शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया