चाइनीज मांझे से दिन भर घायल हुऐ कई पक्षी
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
घायल पक्षियों के इलाज में लगे रहे रविकुमार गोंद
बूंदी 14 जनवरी, मकर सक्रांति के अवसर पर चाइनीस माजे से दिन भर में कई पक्षी घायल हुए।
रवि कुमार गोंद ने बताया कि घायल हुए पक्षियों के लिए दिनभर प्राथमिक उपचार कर कर उन्हें स्वस्थ कर उड़ाया गया कुछ पक्षी अत्यधिक घायल अवस्था में मिले उन पक्षियों ने उसी जगह पर दम तोड़ दिया मृत पक्षियों को सुरक्षित स्थान पर उनको दफनाया गया। मेरी युवाओं व देशवासियों से अपील है कि इस मांजे का बहिष्कार करें यह त्यौहार हर्षोल्लास व प्रेम बांटने का त्योहार है इस मांजे से ना जाने कितने ही पक्षी घायल हुए होंगे जितना मुझसे हो सका मैंने उनका उपचार करके ठीक किया तथा जो मृत पक्षी थे उनका अंतिम संस्कार किया