Kota : कोटा दक्षिण की कई काॅलोनियां जल संकट से प्रभावित,आमजन परेशान*

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान


*जलदाय विभाग के अधिकारीयों को कराया समस्या से अवगतः-राखी गौतम*                                                                          
कोटा 18अप्रैल। प्रदेश में हो रहे हाथ से हाथ से जोडो अभियान के अन्तर्गत कोटा दक्षिण विधानसभा प्रत्याक्षी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राखी गौतम द्वारा  कोटा दक्षिण के समस्त वार्ड पार्षदों पीसीसी ब्लॉक अध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों के साथ अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग  समेत अधिकारियो को कोटा दक्षिण में हो रहीं पानी की आम समस्या से अवगत कराया। 
गौतम ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान तथा राजस्थान सरकार द्वारा आगामी 24 अप्रैल से होने जा रहें महँगाई राहत कैम्प के अन्तर्गत इस सन्दर्भ में वह स्वयं कांगे्रस कार्यकर्ताओं के साथ कोटा दक्षिण के प्रत्येक वार्ड के अन्तर्गत घर-घर,गली-मोहल्लों में जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजना को एक अभियान के रूप मे आमजन तक पहुँचा रही है। इस दौरान कोटा दक्षिण की कई काॅलोनियों में रहने वाले निवासियों द्वारा जल समस्या की शिकायत मुख्य रुप से प्राप्त हो रहीं है जो की आम नागरीक की मुलभुत आवश्यकता है। 
कोटा दक्षिण के समस्त वार्डो में निवास करने वाले लोग वर्तमान में पानी की समस्या से  जुझ रहें है एवं उन्हें पूर्ण रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रहीं है। कोटा दक्षिण में वर्तमान समय मे लगभग 8 से 10 दिनों से पानी की समस्या बहुत अधिक हो रहीं है। आमजन की इस मूलभूत समस्या को देखते हुए गौतम ने जलदाय विभाग के अधिकारियो से सीधा संपर्क साझा किया और स्पष्ट रुप से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग रखी साथ ही कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभागीय अधिकारियो को आम नागरिकों के आक्रोश का सामना करना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जलदाय विभाग के अधिकारियो की होगी। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया कि जल्द हीं उचित जलापूर्ति दी जाएगी।
इस दौरान गौतम के साथ कोटा दक्षिण वार्ड पार्षद मोहन लाल नंदवाना,सुमित्रा खींची,प्रमिला वर्मा अनुराग गौतम,प्रफुल्ल पाठक,मोहित गौतम,ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र बिरवाल,जयेश श्रृंगी ,मंडल अध्यक्ष श्याम गौतम,नाजिश खान,प्रेमराज पालीवाल,नरेंद्र हाडा ,संजय जैन,प्रवीण नंदवाना,पिंटू कटारिया सहित अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।