Kota : सेवादल के राष्ट्रीय सलाहकार सूद से उनके निवास पर मिले मशीह और शर्मा
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 7 अप्रैल। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के चेयरमैन राज्यमंत्री मुमताज मसीह और सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरमैन ( राज्यमंत्री ) श्रीमती अर्चना शर्मा आज कोटा सेवा दल के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप कुमार सूद जी के निवास पर उनसे मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी और अपनी पुरानी यादें ताजा की ।
मशीह ने कहा कि अनूप कुमार सूद सेवादल में लंबे समय तक मुख्य संगठक और बड़े पदों पर रहे हमने भी इनके सानिध्य में काम किया है और हमारे पुराने साथी रहे हैं आज सूद साहब से मिलकर पुरानी यादें ताजा हुई और ईश्वर से कामना करते हैं कि सूद साहब दीर्घायु हो और स्वस्थ रहें ।
अर्चना शर्मा ने कहा कि अनुप कुमार सूद जी से मिलकर अभिभूत हुई हुं और उनसे मिलकर एक अलग ही उर्जा का अनुभव हुआ । सूद साहब एक सच्चे कांग्रेस के सिपाही हैं जो उम्र के इस पड़ाव पर भी कांग्रेस की राजनीति में पूर्ण रुचि के साथ हिस्सा ले रहे हैं ईश्वर से यही कामना है कि सूद साहब दीर्घायु हो और स्वस्थ रहें जिससे उनका सानिध्य हम सभी को मिलता रहे ।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य श्री पंकज दाधिच जी, जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया, कांग्रेस नेता अजय जैन भान सिंह शक्तावत, सेवादल प्रदेश सचिव अमित सूद, महिला ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश खिंची, गुलाम हुसैन, कपिल जोशी, अब्दुल गनी, पुनीत गोयल, शाकिर अली गुड्डा, नावेद रज़ा आदि साथी उपस्थित रहे।