Suryakumar yadav को बिग बैश लीग का कॉन्ट्रेक्ट मिलने के सवाल पर मैक्सवैल ने दिया दिलचस्प जबाव

जयपुर। इस समय टी20 किक्रेट में सूर्याकुमार यादव का नाम हर काई जानता है। सूर्या इस समय पर टी 20 में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। हाल ही में सूर्या 2022 T20 विश्व कप में तीसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे जिसमें छह मैचों में 189.68 की शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ 239 रन बनाए। वहीं, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20ई श्रृंखला में अपना फॉर्म जारी रखा। उन्होंने दो पारियों में एक शतक समेत 124 रन बनाए। उन्हें अपने प्रयास के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला। भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीती, और सूर्यकुमार की 51 गेंदों में 111 * की पारी ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को दूसरे टी20ई में श्रृंखला में एकमात्र जीत हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ग्लेन मैक्सवेल ने सूर्या कुमार यादव ने खूब सराहना की है। मैक्सवेल ने कहा कि "मुझे नहीं पता था कि मैच चल रहा था। लेकिन मैंने बाद में स्कोरकार्ड को देखा और फ़िंची (एरोन फ़िंच) को उसकी तस्वीर भेजी और कहा, 'यहाँ क्या चल रहा है? वह पूरी तरह से अलग ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहा है! देखो बाकी सभी के स्कोर और इस लड़के को 50 गेंदों पर 111 रन बनाते हुए देखें।' "अगले दिन मैंने पारी का पूरा रीप्ले देखा और यह शर्मनाक बात है कि वह हर किसी की तुलना में बहुत बेहतर है। यह देखना लगभग कठिन है। हमारे पास कोई भी नहीं है जो उसके करीब है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में सूर्यकुमार को बिग बैश लीग का अनुबंध मिल सकता है, मैक्सवेल ने कहा: "हमारे पास पर्याप्त पैसा नहीं है। कोई मौका नहीं है। हमें हर खिलाड़ी को बर्खास्त करना होगा और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हर अनुबंधित खिलाड़ी को बर्खास्त करना होगा।" यह बात मैक्सवैल ने हंसते हुए कही। "