Kota: रेलवे चिकित्सालय में ध्यान शिविर का आयोजन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 29 मार्च । रेल कर्मचारियों के लिए 29 मार्च को मण्डल रेलवे चिकित्सालय कोटा में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. पण्डा की अध्यक्षता मे Heartfulness संस्था के सहयोग एवं गणेश अययर के मार्गदर्शन ध्यान शिविर का आयोजन किया गया । वर्तमान समय में भागदौड़ एवं तनाव भरे जीवन से मनुष्य की कार्यकुशलता एवं सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिसके मद्देनजर ध्यान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया तथा इसके लिये प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। यह ध्यान शिविर 03 दिन तक संचालित किया जायेगा।