राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

बून्दी, 4 मार्च। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 9 मार्च (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आॅफलाईन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कीे सचिव सुमन गुप्ता ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बन्ध में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बूंदी न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बूंदी मुख्यालय के न्यायिक अधिकारीगण व्यक्तिशः व तालुका स्तर के न्यायिक अधिकारीगण वर्चुअल उपस्थित रहे।


उन्होने बताया कि अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को लोक अदालत से पूर्व राजीनामा योग्य प्रकरणों में प्री-काउंसलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण राजीनामा के माध्यम से किया जा सके। अध्यक्ष महोदय द्वारा पुराने प्रकरणों तथा पारिवारिक विवाद वाले प्रकरणों में राजीनामें के विशेष प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि समाज में आपसी सौहार्द बना रहे। इस बैठक में जिला मुख्यालय के अभिभाषक परिषद अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा व सचिव संजय कुमार जैन व्यक्तिशः व तालुका मुख्यालय के अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष व सचिव द्वारा वर्चुअल भाग लिया गया।

उन्होने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामें से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारान् की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। लोक अदालत में शीघ्र व सुलभ न्याय मिलता है। निर्णय की कोई अपील नहीं होती है। सिविल कोर्ट के आदेश की तरह पालना होती है, कोर्ट फीस की वापसी होती है, विवाद का अन्तिम रूप से निपटारा व समय की बचत होती है।

उन्होने बताया कि इस बैठक में न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्रम संख्या-02 पवन कुमार सिंघल, न्यायाधीश एस. सी./एस.टी. (अ.नि.) प्रकरण रेखा वधवा, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट सृष्टि चैधरी व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। आमजन से अपील की जाती है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक फायदा उठाएं।