तीर्थराज लोहार्गल में मीणा समाज की मीटिंग, नई कार्यकारिणी का होगा गठन समाज की दशा तथा दिशा पर होगा मंथन

तीर्थराज लोहार्गल में मीणा समाज की मीटिंग आज

नई कार्यकारिणी का होगा गठन
समाज की दशा तथा दिशा पर होगा मंथन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।
लोहार्गल स्थित आदिवासी मीणा धर्मशाला एवं मीन भगवान मंदिर में सोमवार को प्रात: 11:15 बजे सोमवती अमावस्या पर सीकर झुंझुनू शेखावाटी मीणा समाज के लोगों की मीटिंग आयोजित होगी। कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल बोसाना ने बताया कि इस दिन मंदिर एवं धर्मशाला की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के तत्वाधान में निर्मित इस भव्य धर्मशाला एवं मीनेश भगवान मंदिर में समाज के भामाशाहों ने दिल खोलकर सहयोग किया है। मिटिंग में आप सब आमन्त्रित हैं