Kota : *महाप्रबंधक के साथ कोटा रेल मंडल परिक्षेत्र के सासंदों की बैठक सम्पन्न*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा 

कोटा राजस्थान

कोटा 20 जनवरी,यात्री सुविधाओं पर विचार-विमर्श करने तथा रेल सुविधाओं के विकास एवं विस्तार पर चर्चा करने हेतु कोटा रेल मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक  सुधीर कुमार गुप्ता के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सांसदों ने विगत वर्षों में यात्री सुविधाओं के लिए किये जा रहे कई कार्यों की सराहना की, इसके अंतर्गत पमरे में शत-प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण का कार्य करने,  रेल यात्रियों को रेल मदद एवं ट्विटर के माध्यम से त्वरित सहायता प्रदान करने, रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के अलावा लेवल क्रासिंग को समाप्त करने जैसे कार्यों की सराहना की। आज आयोजित इस बैठक में 4  सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए अपने सुझाव दिये। अन्य सांसदों ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से सुझाव भेजे। बैठक के दौरान नवागत मण्डल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी द्वारा पावर प्वाइन्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मण्डल पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। 
    बैठक में माननीय सांसद, झालावाड़ बारां  दुष्यंत सिंह,  सांसद, भीलवाड़ा  सुभाष चंद्र बहेड़िया, सांसद, टोंक  सुखबीर सिंह जौनापुरिया,  सांसद, मंदसौर  सुधीर गुप्ता एवं सांसद भरतपुर श्रीमती रंजीता कोली के प्रतिनिधि युवराज सिंह, सांसद मथुरा श्रीमती हेमा मालिनी के प्रतिनिधि संजय गोविल, सांसद उज्जैन  अनिल फिरोजिया के प्रतिनिधि महेंद्र गादिया, सांसद चितौड़गढ़, सी. पी. जोशी के प्रतिनिधि  विकास शर्मा एवं  सांसद / लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ से  विधायक कोटा ( दक्षिण)  संदीप शर्मा द्वारा क्षेत्रीय मुद्दा को उठाया गया ।
    बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक (सामान्य) अनुराग पाण्डेय ने किया सभी उपस्थित सांसदों का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सांसदों द्वारा उनके संसदीय क्षेत्रो से सम्बंधित समस्याओ व् मांगो को रेल प्रसाशन के समक्ष रखा गया तथा रेल प्रसाशन द्वारा मदों पर की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया गया ।