बूंदी: एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
पदनाम परिवर्तन और ग्रेड पे को लेकर अपनी मांगे रखी थी
बून्दी 16अप्रैल। एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की संघर्ष समिति की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष कमला मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई । प्रदेश अध्यक्ष मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के समक्ष हमने पदनाम परिवर्तन और ग्रेड पे 3600 को लेकर अपनी मांगे रखी थी किंतु सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया । प्रदेश की सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है । महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने एक जूट होकर 1 मई से हड़ताल पर जाने का फैसला किया । उन्होंने बताया कि प्रदेश सहित सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा । इस दौरान कोई भी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में कोई कार्य नहीं करेंगी सभी हड़ताल पर रहेंगी । इस दौरान प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो संघर्ष समिति अध्यक्ष अनिता मेहरा संघर्ष समिति सदस्य चंद्रप्रभा , सुनीता ,संतरा , राजेश , इंदु , लक्ष्मीबाला , निर्मला कीतावत , नर्मदा , तारा शर्मा , कामना सक्सेना , सज्जन , चंद्रकला सहित सभी संयोजक , जिलाध्यक्ष , महामंत्री , कोऑर्डिनेटर आदि मौजूद रही ।