Bundi: नर्सेज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हाड़ौती में सभा का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकिकृत के नव नियुक्त पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह

राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन एकीकृत कोटा सम्भाग के द्वारा पूरे हाड़ौती के इतिहास में पहली बार कार्यकारिणी द्वारा जिले में नर्सेज का शपथ ग्रहण  व 11सूत्रीय मांगो
 को लेकर सभा का आयोजन हुआ जिसमे  कोटा सम्भाग से 300 से ज्यादा संख्या में नर्सिंग अधिकारीयो ने शिरकत की सभा का आयोजन बून्दी,कोटा, बारां, झालावाड़ के जिलाध्यक्षो के नेतृत्व में हुआ ।

नवीन शर्मा द्वारा मंच संचालन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश से पधारे राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकिकृत के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार, प्रदेश संयोजक पण्डित जितेंद्र कटारा, प्रदेश महामंत्री कमलेश गुर्जर , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समोल कुमारी, प्रदेश महासचिव केशव देव शर्मा, जयपुर जिलाध्यक्ष  आशीष भारद्वाज,  प्रदेश उपाध्यक्ष पी एम मीणा, टोंक जिला अध्यक्ष सांवर मल, प्रदेश सचिव आरिफ मिर्जा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल वर्मा, प्रदेश सचिव अशोक कुमार वर्मा रहे, साथ ही प्रदेश से पधारे पदाधिकारी एवं कोटा संभाग के सभी जिलाध्यक्षों द्वारा प्रदेश टीम का स्वागत सत्कार किया गया। मंच पर मेडिकल कॉलेज,जे के लोन, सुपर स्पेशियलिटी कोटा, जिला चिकित्सालय कुन्हाड़ी,बून्दी, बारां, झालावाड़ एवं जिले के वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकिकृत के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार ने सम्भागीय नर्सेज में गर्म जोशी के साथ  नर्सेज की 11 सूत्रीय मांगों के लिए उद्धबोधन दिया गया जिसमें,ग्रेड पे केंद्र के समान 4800 करने,अलग से नर्सिंग कैडर स्थापित करने,समय पर पदोन्नति करने,ठेका प्रथा बन्द करने,पृथक से नर्सिंग निदेशालय खोलने, नर्सेज का ड्रेस कोड बदलने,पूर्व की भांति फार्मेसी लाइसेंस देने,नर्सेज को दवा लिखने के अधिकारों सहित अन्य मांगों को लेकर संघठन ने जो संघर्ष शुरू किया है,इसे लेकर सम्भागीय नर्सेज का पूर्ण समर्थन मिल रहा है और प्रदेश की  नर्सेज का मांगे पूर्ण नही होने तक संघर्ष जारी रहेगा, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकिकृत के बून्दी जिलाध्यक्ष जितेंद्र पूरी गोस्वामी ने नर्सेज की लंबित मांगो के लिए प्रदेश टीम का ध्यानाकर्षण किया, सम्भाग के समस्त  नर्सिंग अधिकारियों के मान सम्मान व नर्सेज के हितों की रक्षा के लिए संघठन सदैव आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा रहेगा, कोटा जिलाध्यक्ष गौरव चिता ने संघठन में एक साथ संघठित होकर कार्य करने का मूल मंत्र दिया, झालावाड़ जिलाध्यक्ष धर्मराज मीणा ने नर्स भर्ती 2018 में अक्टूम्बर में जोइनिंग वाले पूर्व में  संविदा पर कार्यरत  नर्सेज के नोशनल लाभ के आदेश को लेकर प्रदेशाध्यक्ष का ध्यानाकर्षण किया ,बारां जिलाध्यक्ष राहुल महावर ने नर्सेज के समय पर स्थायीकरण, इंक्रीमेंट, एरियर ,व समय पर वेतन आहरण को लेकर सम्भागीय नर्सेज को हो रही परेशानियों के बारे में प्रदेशाध्यक्ष को बताया, कोटा ग्रामीण जिलाध्यक्ष आलोक कुमार ने अधिशेष चल रहे ऑफिसरो का समायोजन कोटा सम्भाग में चल रहे रिक्त पदों पर करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष जी को अवगत करवाया,बून्दी जिला महामंत्री चेतन भगत ने कोटा सम्भाग के कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहन राशि नही मिलने,जिलों के मुख्यालयों पर नर्सेज भवन बनवाने, संविदा नर्सेज की सेवा बहाली जैसे मांगों के बारे में प्रदेशाध्यक्ष को अवगत करवाते हुए,सम्भागीय व प्रदेश की नर्सेज का आभार व्यक्त किया,प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार  ने समस्त नर्सेज को आश्वस्त कर दिया कि आप सभी की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा ,प्रदेश अध्यक्ष ने सम्भागीय नर्सिंग अधिकारियों एंव संघठन के पदाधिकारीयो को संगठन में निष्ठा से कार्य करने,नर्सेज के मान सम्मान को बनाये रखने, व हमेशा नर्सेज हितों में कार्य करने  की शपथ दिलवाई इस दौरान सम्भाग के समस्त जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष, संघठन के समस्त पदाधिकारी एंव सम्भागीय नर्सेज उपस्थित रही।