बूंदी जिले में लगातार हो रहे दबंगों द्वारा दलित लोगों पर अत्याचार रोकने की, की मांग
दलित उत्पीड़न रोकने वाला कानून हो रहा है बे असर नहीं है जिला प्रशासन व पुलिस गंभीर
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 11 जून, जिला मेघवाल सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल ने बताया कि बूंदी जिले में लगातार दलित उत्पीड़न अत्याचार बढ़ता जा रहा है दबंग बाहुबली दिन-ब-दिन करते चले आ रहे हैं अत्याचार ऐसे ही एक दो मामले अभी हाल ही में सामने आए हैं जिले के सदर थाना अंतर्गत ग्राम बलदेवपुरा निवासी सुखदेव मेघवाल पुत्र रामा मेघवाल 6 जून की रात अपने घर के आंगन में सो रहा था तभी रंजिश वश सुरेश, नरेश, तेजपाल पुत्र रामचंद्र गुर्जर सुखदेव के धार धार हत्यारों से प्राणघातक हमला कर दोनों पैर काट दिए जो अब जिंदगी मौत का संघर्ष अस्पताल में कर रहा है पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं दबंगों बाहुबलियों के हौसले बुलंद हैं नहीं है कानून का कोई भय
दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र के ही ग्राम कुंवारती का है जहां महिला सुमित्रा पत्नी रामस्वरूप मेघवाल से कालू पुत्र रामकिशन, पप्पू पुत्र रामकिशन द्वारा मारपीट दुर्व्यवहार लड़ाई झगड़ा किया गया जिसकी भी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराएं एक माह बीत गया पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं है इस अत्याचार उत्पीड़न से दलित समाज में भारी रोष है उसी को लेकर राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इस दौरान महावीर छोटू लाल ओमप्रकाश राम लाल रामरतन हेमराज बाबूलाल नंदकिशोर प्रह्लाद आदि बड़ी संख्या में मेघवाल दलित समाज मौजूद रहे