Bundi: वाल्मीकि समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 20 फरवरी।
वाल्मीकि समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन ।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि बजट सत्र 2023 में 30000 सफाई कर्मचारी की जो भर्ती का घोषणा की गई है इसमे 2 वर्ष के अंतर्गत की अवधि की है इस घोषणा पर वाल्मीकि समाज में हर्ष व खुशी की लहर है परंतु आप ही का कार्यकाल में यह भर्ती विधानसभा चुनाव के पहले हो जिससे की सफाई व्यवस्था सुचारू हो सके एवं वाल्मीकि समाज की एक और मांग है कि इस 30,000 भर्ती में सिर्फ और सिर्फ वाल्मीकि समाज को ही प्राथमिकता दी जाए ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके सफाई व्यवस्था बनी रहे अन्यथा गेर वाल्मीकि समाज के लोग सफाई का कार्य ना कर कर किसी और कार्य पर लग जाते हैं कोई किसी के डेपुटेशन पर या ट्रांसफर करा कर और अपनी कमाई का थोड़ा सा हिस्सा देकर राजस्थान सरकार को ठग रहै है ।
मुख्यमंत्री से निवेदन है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया विधानसभा चुनाव से पहले हो इसमें वाल्मीकि समुदाय को ही प्राथमिकता मिले एवं सरकारी कार्यालयों व दफ्तरों में भी सफाई के पद लागू होकर वाल्मीकि समाज को ही प्राथमिकता मिले ऐसी हमारी समाज की मांग है एवं देश व राज्य में सफाई व्यवस्था बनी रहेगी अन्यथा सफाई चरमरा जाएगी अगर सरकार हमारी मांगों को ना मानकर अनदेखा करती है तो संपूर्ण वाल्मीकि समाज उग्र आंदोलन कर सफाई कार्य बंद कर आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन की होगी समस्त वाल्मीकि समाज