Bundi: निराश्रित गोंवशो हेतु नगर परिषद बून्दी को उचित भूमि आवंटित की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन 

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

गौ सेवको ने गौवंशो व आमजन को दुर्घटनाओं से बचाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन 

 निराश्रित गोंवशों का स्थाई समाधान किया जाने व आम जन को जान की सुरक्षा प्रदान की,की मांग

बूंदी 20 अप्रैल। गोपाल गो सेवा संस्थान के सचिव गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि बून्दी शहर मे बडी संख्या मे गोवंश मौजूद है तथा नगर परिषद बून्दी के पास स्वंय का कोई कायन हॉउस व गौशाला नही होने से गौवंश निराश्रित होकर भूखे प्यासे शहर में भटकते है जिनके कारण आम जन घायल व दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है तथा जान माल की हानि भी होती और गौवंश भी अकाले मौत को पाते है। बून्दी शहर व बून्दी के ग्रामीण क्षेत्र मे गौशालाएं संचालित है परन्तु उनमें क्षमता से अधिक गौवंश होने के कारण उक्त गौशालाओ मे शहर के गौवंशो को शिफ्ट करना गौवंशो के साथ क्रूरता है जो गौवंश अधिनियम के तहत अपराध है।
 गोपाल गौ सेवा संस्थान पिछले 7-8 वर्षो से शहर बून्दी के निराश्रित, बेसहारा,दुर्घटनाग्रस्त गौवंशो की यथासम्भव सार संभाल सेवा करता चला आ रहा है परन्तु स्थाई भूमि के अभाव मे भारी समस्या का सामना करना पडता है।
 यदि नगर परिषद बून्दी अपने स्तर पर आवंटनशुदा भूमि उपलब्ध करवाकर गोपाल गौसेवा संस्थान को गौशाला / नंदीशाला संचालन हेतू अनुमति प्रदान करती है तो शहर बून्दी के समस्त गौवंशो का पूर्ण जिम्मेदारी से स्थाई समाधान किया जावेगा शहर बून्दी गौवंशो से मुक्त कर दिया जावेगा।
 नगर परिषद को गौशाला नंदीशाला संचालन हेतू पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवाई जाये ताकि गौवंशो का संरक्षण किया जा सके व आमजन को जान-माल के नुकसान से बचाया जा सके।
इस दौरान गोपाल गो सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रहलाद मीणा,रामबाबू श्रृंगी,लोकतंत्र गुर्जर, भवानी शंकर रमेश सैनी,कौशल यादव,अभिमामशु, दीपचन्द मीणा मोहित जाजोरिया आनन्दसिंह विपिन मीणा गिरिराज गुर्जर जगदीश सैनी आदि बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।