दलित छात्र की हत्या पर जताया आक्रोश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

दलित छात्र की हत्या पर जताया आक्रोश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा 

शाहपुरा न्यूज - जालोर जिले के सुराणा गांव में जातिगत छुआछूत के चलते स्कूल शिक्षक ने ही विद्यालय में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के मासूम दलित छात्र की निर्मम हत्या पर बिदारा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पूरणमल बुनकर ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन के जरिए मुकदमें को फास्ट ट्रैक अदालत में कैस ऑफिसर स्कीम के तहत सुनवाई करवा कर फांसी की सजा, पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता, सुरक्षा प्रदान करवाने और और दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नया कानून लागू करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर ने  घटना को सभ्य समाज के लिए कलंक बताते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी ऐसे हालात देश के लिए चिंताजनक है।