Mercedes-Benz ने की 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने की घोषणा, कंपनी ने रोड़मैप जारी किया

जयपुर। (मनोज गुर्जर) जर्मनी की कार निर्माता मर्सिडीज बेंज ने हाल एक बड़ी घोषणा की है।घोषणा के अनुसार मर्सिडीज-बेंज इस दशक के अंत तक यानि की 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी बन जायेगी। कंपनी ने बताया की वह 2025 से अपनी सुविधाओं में से हर मॉडल पर बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहन का विकल्प पेश करेगी। कंपनी ने अपना रोडमैप जारी करते हुए बताया कि मर्सिडीज का लक्ष्य अगले साल तक कंपनी के सभी सेगमेंट में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का है। और अगले चार साल के भीतर, कंपनी द्वारा उत्पादित हर मॉडल के लिए एक ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने का लक्ष्य है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी बैटरी बनाने के लिए 8 केंद्र स्थापित करने जा रही है। मर्सिडीज इस साल के अंत तक चार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों को पेश करेगी। अगले साल तक, मर्सिडीज ईक्यूई और ईक्यूएस के एसयूवी मॉडल्स में भी इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने जा रही है। और 2024 तक, यह पहली पूर्ण-इलेक्ट्रिक जी-क्लास लॉन्च करेगी।
डेमलर एजी और मर्सिडीज-बेंज एजी के सीईओ ओला कालेनियस ने कहा है कि ईवी इेलेक्ट्रिक वाहनों का समय आने वाला है। और विशेष रूप से हम लक्जरी सेगमेंट में ईवी कार लॉन्च करेंगे। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए यह भी कहा है कि आप इसके लिए तैयार रहें क्योंकि बाजार इस दशक के अंत पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पर स्विच हो जायेगा।

आपको बता दें कि मर्सिडीज बेंज भविष्य के लिए अपनी इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति की घोषणा करने वाली नवीनतम लक्जरी कार निर्माता बन गई है। और मर्सिडीज अब इस दशक के अंत तक एक पूर्ण-इलेक्ट्रिक कार ब्रांड बनने की योजना बना रही है।