Bundi: अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्यवाही जारी

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी, 17 जनवरी। अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरुद्ध सघन एवं कठोर कार्यवाही के लिए संचालित विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने कार्यवाही करते हुए मंगलवार को अवैध मैसेनरी स्टोन से भरा ट्रेक्टर व ट्रॉली जब्त की है। इसी तरह विभाग द्वारा सोमवार को भी अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर करवर थाना में खड़ा कराया गया।
फोरमैन जितेन्द्र मीना ने बताया कि विशेष अभियान के तहत मंगलवार को कार्यवाही करते हुए बूंदी टनल के पास से अवैध मैसेनरी स्टोन से भरे बिना रवन्ना के ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर 26,400 जुर्माना वसूल किया गया है। कार्यवाही में बॉर्डर होम गार्ड शामिल रहे।