संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां 15 दिसम्बर। जिले में पंचायतराज अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के हो रहे चुनावों में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार हेतु राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा लगातार दौरे कर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया जा रहा है। बुधवार को भी मंत्री भाया ने पंचायत समिति किशनगंज, शाहबाद क्षेत्र के डेढ दर्जन भर गांवों का दौरा कर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व मंत्री भाया द्वारा मतदान केन्द्र पर पहुंच कर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान किया गया।
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि बारां जिले में जिला परिषद की 25 सीटों एवं 8 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे है। इसी के तहत मंत्री भाया द्वारा लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान को लेकर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया जा रहा है। मंत्री भाया द्वारा बुधवार को जनसम्पर्क से पूर्व लोकतंत्र का फर्ज अदा करते हुए पंचायतराज अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के आज सम्पन्न हुए मतदान के दौरान सुबह मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदान किया गया।
इसके उपरान्त मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा पंचायत समिति किशनगंज एवं शाहबाद के किशनगंज, फल्दी, भंवरगढ, बाल्दा, केलवाडा, नाटई, गणेशपुरा, गदरेटा, ढिकवानी, बींची, मुण्डियर, बेहटा, शाहबाद, देवरी, बीलखेडा माल, कस्बानोनेरा, कस्बाथाना एवं आगर गांवों में पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए जनसम्पर्क किया गया।
मंत्री भाया ने कहा कि ग्रामीणों एवं मतदाताओं से बारां जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायतराज चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड रहे जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने का आग्रह किया।