Tokyo Olympics में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल

जयपुर। (मनोज गुर्जर) टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए पहला मेडल वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीत लिया है। मीराबाई ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में यह सिल्वर मेडल ​जीता है। उन्होंने 87 किलो स्नैच और क्लीन एंड जर्क में 115 किलो वजन उठाकर कुल 202 किलोग्राम वजन उठाया और सिल्व​र मेडल भारत की झोली में डाल दिया। इस प्रतियोगिता में चीन की होउ जिहूई ने कुल 210 किलोग्रम वजन उठाकर गोल्ड मेडल चीन के नाम किया । वहीं तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया की कैंटिका विंडी रही जिन्होंने अपने देश के लिए ब्रॉन्ज मेड़ल जीता।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने यह मेडल जीतकर इतिहास रच दिया क्योंकि वह ओलंपिक खेलों में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बन गईं। वहीं ओ​लम्पिक में weightlifting में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले weightlifting में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारत के लिए एकमात्र ओलम्पिक मेडल जीतने वाली खिलाड़ी थी।

इस तरह ​जीता सिल्वर मेडल

सबसे पहले मीराबाई चानू ने स्नैच सेगमेंट में अपने पहले प्रयास में 84 किग्रा भारत उठाया, फिर दूसरे राउंड में मीराबाई चानू ने दूसरे राउंड में 87 किग्रा वजन उठाकर अपने स्कोर में सुधार किया। वहीं, चीन की प्रतियोगी​ खिलाडी ने अपने पहले ही राउंड में 88 किलो वजन उठाकर मीराबाई से बढ़त बना ली और अंतिम स्नैच राउंड में चीनी खिलाडी ने 94 किलो वजन उठाकर गोल्ड अपने नाम कर लिया।

.