Kota: विधायक संदीप शर्मा नें वार्डों में विधायक कोष से योगभवन और पार्कों के विकास कार्य हेतु 30 लाख रूपय की राशि की घोषणा की।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
विधायक संदीप शर्मा नें वार्डों में विधायक कोष से योगभवन और पार्कों के विकास कार्य हेतु 30 लाख रूपय की राशि की घोषणा की।
कोटा 29 जनवरी । कोटा दक्षिण विधानसभा क्षैत्र के वार्डो में विधायक संदीप शर्मा ने पार्क के विकास कार्य हेतु विधायक कोष से 10-10 लाख रूपय की घोषण की । विधायक संदीप शर्मा ने विधानसभा महावीर नगर स्थित राधारमण पार्क, गुमानपुरा स्थित शीतला माता पार्क व साकेत पार्क में गयें आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और पार्को की दुर्दशा देख इन पार्को में विकास कार्य करवाने हेतु 10- 10 लाख की राशि देने की घोषण की।
विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि उपरोक्त पार्को की स्थिति बहुत खराब है तथा कई जगह फुटपाथ टूटी पडी है जिससें यहां स्थानीय निवासीयों को परेशानी का सामना करना पडता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्को में बच्चों के लिये झूले नही है नाहि योग प्रेमीयों के लिये छाया प्रबंध हेतु योगा शेड भी नही है। पार्को में पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को असुविध होती है और परेशानी का सामना करना पडता है। इस संबध में कई बार निगम व न्यास अधिकारीयों को भी अवगत कराया परन्तु बजट न होने का बहाना लेकर इन पार्को का विकास नही करवाया गया। और आमजन की परेशानी को देखते हुए विधायक कोष से इन पार्को में विकास करवाने हेतु 10-10 लाख की राशि की घोषण की गई । इनका कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवा दिया जायेगा और स्थानीय निवासियों का राहत मिलेगी।
विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त स्मार्ट सिटी बनाने के लिये दिया गया जिससें आम जन की सुविधाओं को ध्यान में रख कर ये बजट आवंटित किया गया और काग्रेस सरकार द्वारा बजट को कॉस्मेटिक सोदर्यीकरण के लिये खर्च किया जा रहा है इसके विपरीत कोटा में ठीक प्रकार में साफ सफाई और गली मोैहल्लें के नाली पटान पार्काे की साफ सफाई व आमजन की सुविधाओं के लिये कोई ध्यान नही रखा गया। इस बजट से ंकेवल सुन्दर चौहरायो को सजाने और अन्य कार्याे में खर्च किया जा रहा है। कोटा में अरबों रूपय खर्च होने के बाद भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिये तरस रहा है और परेशानी का सामना कर रहा है। विधायक ने स्थानीय लोगो को कहा कि विधायक कोष जनता का पैसा है लोगों की आवश्यकता अनुसार इस पैसा का उपयोग किया जायेगा।