मॉडल टाउन बना कचरा का टाउन!

मॉडल टाउन बना कचरा का टाउन!

ग्रेटर वार्ड नंबर 109 के मॉडल टाउन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कचरा उठाने वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं आने के कारण से घरों का कचरा सड़कों के किनारों पर इकट्ठा होने से पशु बैल गाय कुत्ते आदि अन्य जानवर उस कचरे के ढेर में विचरण करने से कचरा सड़कों में फैल जाता है जिसके कारण से पूरी कॉलोनी में बदबू फैल रही है साथ ही वाहन चालक भी सड़क पर पड़े कचरे से दुर्घटना के शिकार होकर चोटिल ग्रस्त हो जाते हैं इस बारे में कॉलोनी वासियों ने ग्रेटर वार्ड नंबर 109 की पार्षद कृष्णा मीणा से भी इस समस्या से अवगत कराया लेकिन समस्या अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है आमजन अपने घरों का कचरा जगह-जगह सड़कों के किनारों पर फेंक देते हैं और उस पर पशु विचरण करने से वह कचरा सड़क में फैल जाता है और हाल ही में मानसून आया है उस मानसून से बरसात भी हो रही है जिसके कारण से कचरे में बहुत ही भयंकर दुर्गंध आने से कॉलोनी वासियों का जीना दूभर हो गया है कॉलोनी वासियों की मांग है कि मॉडल टाउन क्षेत्र की समस्त कालोनियों में कचरा उठाने वाली गाड़ी सभी कालोनियों में नियमित रूप से आए ताकि घरों का कचरा कचरा वाली गाड़ी उठा कर ले जाए और इस समस्या से निजात मिल सके 

:- संवाददाता सुरेंद्र कुमार बिंदल ग्रेटर वार्ड नंबर 109 मॉडल टाउन जयपुर