Mohammad siraj ने बने दुनिया के नंबर 1 ODI गेंदबाज, इन जबरदस्त बॉलर्स को पीछे छोडा

जयपुर। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बुधवार को एकदिवसीय गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए। सिरजा ने न्यूजीलैंड के ट्रेंट बाउल्ट और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ते हुए पहली बार शीर्ष क्रम के एकदिवसीय गेंदबाज बने। पिछले 12 महीनों में न केवल सिराज का फॉर्म शानदार रहा है, बल्कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में सिराज ने शानदार प्रर्दशन किया है। 

हाल ही सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में सबसे अधिक विकेट अपने नाम किये।  सिराज ने नौ विकेट लिए और इसके अलावा  न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई श्रृंखला के शुरुआती मैच में चार विकेट अपने नाम किये। 

इस प्रदर्शन की बदौलत  सिराज 729 रेटिंग अंकों के साथ एकदिवसीय गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, हालांकि  हेज़लवुड सिराज के केवल दो अंक पीछे हैं।  
सिराज के शानदार प्रदर्शन को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने भी जमकर तारीफ की और कहा कि  सिराज ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, वह समझता है कि टीम उससे क्या उम्मीद कर रही है।" कप्तान ने कहा, "आना और नई गेंद लेना, गेंद को स्विंग कराना, जल्दी विकेट लेना। बीच के ओवरों में भी उसके पास काफी कौशल है। वह जितना अधिक खेलता है, उतना ही बेहतर होता जाता है।" वहीं, भारत के साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एकदिवसीय गेंदबाजों की अ सूची में कुल मिलाकर 11 स्थान की छलांग लगाकर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म अभी भी एकदिवसीय बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर एक बने हुए हैं।  लेकिन अब शीर्ष 10 में कुल तीन भारतीय खिलाड़ी हैं।  फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आकर्षण का केंद्र हैं क्योंकि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक और शतक जड़ने के बाद 20 स्थान की छलांग लगाकर कुल मिलाकर छठे स्थान पर पहुंच गया है।