मोशन एजुकेशन ने यातायत पुलिस कोटा के साथ मिलाकर मकर सक्रांति पर्व पर निशुल्क हेलमेट वितरित कर मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह |
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए, इसको बोझ न समझें - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा
कोटा 14 जनवरी,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा ने कहा कि कुछ लोग पुलिस को देखकर हेलमेट पहन लेते हैं और बाद में उतार देते हैं, यह ठीक नहीं है। नियम-कायदे सभी जनता के हित के लिए बनाए गए हैं। हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है, इसको बोझ न समझें।
मीणा शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नयापुरा में अग्रसेन चौराहे पर मोशन एजुकेशन की ओर से आयोजित हेलमेट वितरण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने हेलमेट वितरित किए।
इस अवसर पुलिस उप अधीक्षक कालूराम ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक जनवरी माह में मनाया जाता है। यातायात निरीक्षक कलावती चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की आधारभूत जानकारी मिलती है। मोशन एजुकेशन के वाइस प्रेजिडेंट शिवप्रकाश विजय ने मोशन एजुकेशन की ओर से यातायत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 50 फीसदी स्कॉलरशिप की घोषणा भी की । वाइस प्रेजिडेंट अंकित लाहोटी, जीएम दर्शन गोसेन और मोशन का स्टाफ भी मोजूद रहा ।