माली समाज जनसंख्या के आधार पर 12 प्रतिशत आरक्षण का हकदार...... - मुरारीलाल सैनी
झुंझुनूं (अरुण मुंड )
फुले आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के संयोजक मुरारीलाल सैनी भरतपुर बुधवार को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे। सैनी खेतड़ी, चिड़ावा, बगड़, झुंझुनूं, मण्डावा व बिसाऊ में माली समाज के पंचो से मिले। उन्होंने बताया कि राजस्थान की कुल जनसंख्या में 12 प्रतिशत माली समाज हैं। जिसमें कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, बोई आदि शामिल हैं। सैनी ने बताया कि अन्य जातियों की भांति आरक्षण में उनको भी अधिकार चाहिए। संविधान में सबको समानता का अधिकार है। इसलिए जिसकी जितनी जनसंख्या उसकी आरक्षण में उतनी भागीदारी के मापदंड हो। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय में जगाने के लिए 12 जून को चक्का जाम करेंगे। जिसकी तैयारी के लिए राजस्थान में समाज बंधुओं को जगाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान समिति के सह संयोजक वासुदेव कुशवाह, सैनी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष छगनलाल धूपिया, बदनसिंह, सम्राट अशोक महान सेना के प्रदेशाध्यक्ष शेलेन्द्र कुशवाह, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के जिलाध्यक्ष नेकीराम धूपिया, चंद्रप्रकाश, संजय सैनी, डॉ. विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।