रानीपुरा : तार का खेड़ा में बाबा राम देव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा रविवार को संपन्न हुई।
संवाददाता लोकेश गुर्जर
रानीपुरा बूंदी
रानीपुरा 7 मई । क्षेत्र के तार का खेड़ा में रविवार को बाबा राम देव मंदिर मैं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा रविवार को संपन्न हुई। पंचायत समिति सदस्य मुकेश बेरवा ने बताया कि तार का खेड़ा में रविवार को बेरवा समाज के 111 जोड़ों ने हवन कुंड मैं हवन के कार्यक्रम में लिया भाग। सर्वप्रथम गणपति नाथ एवं बाबा रामदेव की मूर्ति सहित विभिन्न देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना के बाद नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। जिसके बाद हवन का कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉन्ग्रेस पूर्व विधायक सीएल प्रेमी के पाटन एवं अध्यक्ष राम लक्ष्मण बेरवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का तिलक, माल्यार्पण, साफा बंधवा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। मुख्य अतिथि प्रेमी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है शिक्षा के बगैर परिवार एवं समाज का विकास संभव नहीं है। अध्यक्ष राम लक्ष्मण ने भी समाज को प्राथमिकता देते हुए संगठित होकर रहने के लिए कहा। यज्ञशाला में होम करने के बाद 111 जोड़ों सहित मौजूद सभी समाज बंधुओं ने भव्य आरती कर बने पकवानों का भोग लगाकर आसपास के गांव एवं बाहर से आए हुए सभी समाज बंधुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम को भव्य बनाने में मिश्रीलाल, रामधन, मोरपाल, सहित कई समाज बंधुओं ने सहयोग किया।