Kota :राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है नामा समाजः बिरला
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए लोक सभा अध्यक्ष
कोटा, 4 जून। श्री नामदेव छीपा महासभा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह महावीर नगर विस्तार स्थित संत नामदेव आईटीआई में आयोजित किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में नामा समाज अहम योगदान दे रहा है।
स्पीकर बिरला ने कहा कि भगवान विट्ठल और संत नामदेव जी की प्रेरणा से यह नामा वंचितों के कल्याण तथा शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। प्रगतिशील सोच के साथ देश में सकारात्मक बदलाव लाने में समाज के लोग महती योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी समाज के युवा ऊर्जा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बिरला ने आशा है जताई कि आखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा राष्टीय अध्यक्ष राम सोपरा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी सेवाभावी कार्यों को नए आयाम देते हुए समाज के लोगों को देश सेवा और मानव उत्थान के कार्यों में और अधिक सक्रिय सहभागी बनाने में सफल होगी। समिति के राष्ट्रीय युवा सह संयोजक मुकेश नामा ने बताया कि इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि सेवा और संस्कार के क्षेत्र में नामा समाज की जितनी सराहना की जाए कम है। समाज के लोग एकजुटता और सामुहिकता के साथ सामाजिक क्षेत्र में जो योगदान दे रहे हैं, वह प्रेरणादायी है। नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि नई टीम ऐसे कार्यों को हाथ में लें जो सभी के लिए उदाहरण बन सकें। महामंत्री हनुमान सहाय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेजर जेपी वर्मा, घनश्याम वर्मा, महासचिव अवधेश पाण्डे सहित बड़ी संख्या में समाज से जुड़े गणमान्य मौजूद रहे।